सघन वाहन जांच में पुलिस ने वसूला जुर्माना

भवानीपुर

भवानीपुर. क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया . मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की गहन जांच की गई.अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी पाए जाने पर कई वाहन चालकों के चालान काटे गए. पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वाहनों की डिक्की और अन्य हिस्सों की भी तलाशी ली. नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों से 8 हजार जुर्माना की राशि वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >