सात नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पुलिस की टीम ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से सात नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है.

श्रीनगर. थाना पुलिस की टीम ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से सात नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना अप्राथमिकी संख्या 17 -2026 के तहत जगेली पंचायत के वार्ड दस निवासी प्रमोद महतो तथा अखिलेश कुमार साकिन सिंघिया को गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना अप्राथमिकी संख्या 18-2026 के तहत कुल पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है. ये नशेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखा दक्षिण पंचायत के फरीयानी गांव निवासी सुधीर मेहता , खोखा दक्षिण पंचायत के उफरैल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पोद्दार, खूंटी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या ग्यारह निवासी अरुण महतो और रेवेन महतो कोऑपरेटिव बाजार वार्ड संख्या ग्यारह एवं उपेंद्र ऋषि वार्ड संख्या छह निवासी को गिरफ्तार कर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >