फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमौर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में वर्षों से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है

अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में वर्षों से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है .गिरफ्तार वारंटी छुतहरू किस्कु 55 वर्ष साकिन बागढर, थाना अमौर का निवासी बताया गया. मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम का फरार वारंटी था जिसे अमौर थाना के सअनि विश्वजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बागढर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया . गिरफ्तार वारंटी छुतहरू किस्कु को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >