भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को भवानीपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पकड़े गये युवक की पहचान सुपौली पंचायत अंतर्गत पारसमणी वार्ड संख्या-04 निवासी 22 वर्षीय पंकज मंडल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार पंकज मंडल शराब के नशे में राह चलते लोगों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहा था. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा भवानीपुर थाना के डायल 112 नंबर पर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर भवानीपुर थाना लायी. थाना में मेडिकल जांच कराने पर युवक के शराब सेवन करने की पुष्टि हुई. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
हंगामा करते युवक को पुलिस ने पकड़ा
भवानीपुर थानाक्षेत्र
