Purnia Airport: पीएम मोदी इस दिन करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, परिसर में दिखेगा सर्वधर्म समभाव

Purnia Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. बिहार का चौथा एयरपोर्ट बनने जा रहा यह प्रोजेक्ट सीमांचल और नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी के साथ रोजगार और उद्योग के नए अवसरों का दरवाज़ा खोलेगा.

Purnia Airport: पूर्णिया, जिसे “गेटवे ऑफ नॉर्थ ईस्ट” कहा जाता है, 15 सितंबर को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. बिहार को पटना, गया और दरभंगा के बाद चौथा हवाई अड्डा मिलने जा रहा है. यह उद्घाटन न सिर्फ कोसी-सीमांचल इलाके की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा, बल्कि बिहार में विकास की रफ्तार को भी गति प्रदान करेगा.

सर्वधर्म समभाव का संदेश

पूर्णिया एयरपोर्ट का स्वरूप इस समय धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम पेश कर रहा है. एयरपोर्ट परिसर में मां पूरणदेवी मंदिर, सिटी काली मंदिर, नरसिंह स्थल, सदियों पुराना गिरिजा घर और जलालगढ़ किला की तस्वीरें इस इलाके की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को बयां करती हैं. इसके साथ ही शहीदों की कुर्बानी की दास्तां कहता वार मेमोरियल और महापर्व छठ की अलौकिक छटा यह संदेश देती है कि पूर्णिया सिर्फ एक ऐतिहासिक जिला नहीं, बल्कि धार्मिक सह-अस्तित्व और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक भी है.

विकास की नई राह

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से सीमांचल और नॉर्थ-ईस्ट के बीच सीधी कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा. इसे लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में इंडस्ट्री लगाने की दिशा में भी कदम बढ़ रहे हैं. एयरपोर्ट से लोगों को न सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि निवेश और पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी डबल इंजन की सरकार के रूप में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

सफाई अभियान और व्यापक तैयारी

प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन और कार्यकर्ता दोनों जुट गए हैं. 14 सितंबर को नगर निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा खुद मंत्री लेशी सिंह, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सेहरावत ने लिया.

राजनीतिक हलचल और कार्यकर्ताओं की सक्रियता

पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर पूरब, नगर पश्चिम और नगर मध्य मंडलों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है. स्थानीय विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और अन्य नेताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

ऐतिहासिक क्षण की दहलीज पर पूर्णिया

ढाई सौ साल पुराने जिले पूर्णिया के लिए यह दिन ऐतिहासिक है. धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से सजे एयरपोर्ट परिसर से यह संदेश साफ है कि सीमांचल अब विकास की नई इबारत लिखने को तैयार है. पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही न सिर्फ हवाई जहाज बल्कि पूरे इलाके की उम्मीदें और आकांक्षाएं भी उड़ान भरेंगी.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने खींची अपनी चुनावी लकीर, जीत पक्की करने वाली इन सीटों पर नहीं करेगी समझौता!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >