जिले में अब तक 71 प्रतिशत पेंशनधारियों का किया गया भौतिक सत्यापन

सामाजिक सुरक्षा कोषांग

पूर्णिया. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड अंतर्गत चांदी पंचायत में पेंशनधारियों का भौतिक प्रमाणीकरण की स्थलीय जांच की. प्रखण्ड भ्रमण के दौरान चांदी पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि, विकास मित्र, वार्ड सदस्य की उपस्थिति में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. जांच के दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डोर-टू-डोर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित पेंशनधारियों का डाटा इन्ट्री अपरेटर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची से भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान कुल-35 लाभुकों के भौतिक सत्यापन में 02 पेंशनधारियों का विकास मित्रा/पेंशनधारी के परिवार के द्वारा मृत बताया गया एवं अन्य 33 तैंतीस लाभुक जीवित पाये गये. इन्हें पेंशन का लाभ प्रत्येक माह नियमित रूप से मिल रहा है. विभागीय निदेशानुसार भौतिक सत्यापन के दौरान मृत पाये गये पेंशनधारियों का ई-लाभार्थी पोर्टल से पेंशन स्टाप किये जाने हेतु पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया. ज्ञातव्य हो कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत पूर्णिया जिले में कुल-1,17,501 पेंशनधारियों को भौतिक सत्यापन कराने का निदेश प्राप्त हुआ है.अभी तक जिले में कुल-83,324/- अर्थात 71 प्रतिशत पेंशनधारियों का भौतिक जीवन प्रमाणीकरण हो चुका है. जांच के क्रम में सहायक निदेशक द्वारा कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के 05-06 नए आवेदन भी चिन्हित किये गये हैं.साथ ही पूर्व कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना से लाभ प्राप्त कर चुके लाभुकों की भी भौतिक जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >