तय समय-सीमा के अंदर जनगणना कार्य पूरा करनेवाले कर्मी सम्मानित

नगर निगम क्षेत्र

पूर्णिया. नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना में मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य दो मई से चल रहा है. नगर निगम चार्ज में कुल 560 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके तहत कार्य के सफल संचालन को लेकर 93 सुपरवाइजरों को दायित्व सौंपा गया है. सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा अब तक 05 एचएलबी क्रमशः 240, 360, 387, 388 में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को देखते हुए नगर आयुक्त कुमार मंगलम द्वारा कनिष्ठा कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, मध्य विद्यालय धांगर टोली, खुशबू कुमारी, सीआरपी, नगर निगम मोहम्मद सरवर आलम, विशिष्ट शिक्षक, मोहम्मद शकूर आलम शिक्षक एवं शबनम सुल्ताना, शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है. इस कार्य में मो सब्बीर अख्तर, जनगणना प्रभारी, राणु रंजन, मनोज कुमार मंडल, चंदन कुमार एवं कुमार ध्रुव, नगर निगम व प्रतिनियुक्त किए गए सभी 10 फील्ड ट्रेनरों की भूमिका अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है. उन्होंने सभी कर्मियों से इसी प्रकार निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का अपील की.नगर निगम प्रशासन यह अपेक्षा करता है कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न करना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >