ईद व चैती दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

डगरुआ

डगरुआ. थाना परिसर में ईद एवं चैती दुर्गापूजा लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की.इस बैठक में प्रखंड प्रमुख रीतेश कुमार, प्रखंड उपप्रमुख मोजाहिर सुल्तान,बीडीओ शम्स तबरेज आलम, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. पदाधिकारियों ने कहा कि सब मिलकर सौहार्द के माहौल में पर्व-त्योहार मनाएं..थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.इसके लिए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.बताया कि कजरा रहिका ईदगाह एनएच31को वन वे रखा जाएगा.उक्त ईदगाह में प्रखंड के सबसे अधिक भीड़ वाली इस ईदगाह हजारों की तादाद लोग ईद उल-फितर की नमाज पढ़ने आते हैं.वहीं दो जिले के सीमा पर स्थित कन्हरिया ईदगाह समेत अन्य ईदगाहों के बारे सदस्यों से प्रशासन ने जानकारी ली. मौके पर समाजसेवी इसराईल आजाद,पैक्स अध्यक्ष मजरुहल हक, सरपंच मो मजहारूल,शाहनवाज उर्फ पप्पू, पैक्स अध्यक्ष मजहरूल हक, मुखिया शमशाद आलम, मो शफीक, मो मजहारुल, मो मसराइल,कन्हैया सिंह,मनोज दर्वे, सरपंच अबू तालिब,मो शमीम, महबूब आलम, मो आबिद, तबरेज आलम,किशोर कुमार, तहसीन आलम,सनाउल्लाह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >