जिला खेल संघ ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों व पदधिकारियों को किया सम्मानित

पूर्णिया

पूर्णिया. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर पूर्णिया जिला खेल संघ ने विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया.संघ के कार्यालय डीएसए में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने की. कार्यक्रम में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में संघ के संरक्षक डॉ मुकेश कुमार, डॉ ए के गुप्ता, नीलम अग्रवाल, के एन भारत, पूर्णिया विश्वविद्यालय के खेल के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सी के मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है कि दुनिया का एक ऐसा खिलाड़ी जिन्होंने अपने समर्पण देश भक्ति और खेल कौशल से एक अलग पहचान बनाया. भारत की ओर से तीन ओलंपिक मैच जो वर्ष 1928 1932 और 1936 में खेला गया था, अपने अद्भुभत प्रदर्शन से न केवल भारत को जिताया बल्कि हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भी किया. उनके खेल कौशल से प्रभावित होकर जर्मनी का शासक हिटलर ने उन्हें जर्मनी से खेलने और सेना में उच्च पद देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया. आज के दिन युवा खिलाड़ियों को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है. इस मौके पर विभिन्न खेल संघ के पदधिकारोयों में अमर भारती, आदेश सिंह, रीना बाखला, रानू कुमारी, मनोज सिंह, आलोक लोहिया आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सचिव अजीत सिंह की भूमिका सराहनीय रहा. मंच का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष एम एच रहमान ने की और धन्यवाद ज्ञापन सुमित प्रकाश ने किया. इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें हाॅकी खेल से जूही कुमारी ,सोनम कुमारी, क्रिकेट में अपूर्वा कुमारी ,श्रवण निग्रोध, हैंडबॉल में सनम ,सौरभ, एथलेटिक्स में अभिषेक कुमार, जसप्रीत कौर, फुटबॉल में रोहन कुमार,अनुष्का; कबड्डी में गुनगुन चौहान, तुषार कुमार, कुश्ती में सत्यम भारती को सम्मानित किया गया. जबकि बॉक्सिंग में आर्यन खो-खो में सपना कुमारी, संगीता कुमारी, शतरंज श्वेता कुमारी, बास्केटबॉल में प्रकाश कुमार, रग्बी में राकेश कुमार, साइकिलिंग में शालिनी कुमारी व अंशुमन झा को सम्मानित किया गया. वहीं प्रशिक्षक वर्ग में रानू (हॉकी), सरजील असर (क्रिकेट), रीना ( हैंडबॉल), असद राजा (एथलेटिक्स), रॉबेन सोरेन (फुटबॉल), मुकुल कुमार सिंह (कबड्डी) को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >