खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्णिया

पूर्णिया. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए वॉलीबाल (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार को जिला स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गयी.इस चयन प्रक्रिया के तहत जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. 08 अप्रैल को तीरंदाजी एवं 09 अप्रैल 2026 को हॉकी के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा.जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >