डगरुआ के गांव में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन

पूर्णिया. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को डगरुआ के गौसिया टोला में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दर्जनों बच्चे एवं अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए भोगा भटगांवां उच्च विद्यालय के सेवा निवृत प्रधानाचार्य हाजी अनवारुल हक ने कहा कि गरीबी से निकलने का एक मात्र विकल्प शिक्षा है. इसलिये आप लोग शिक्षा हासिल कर अपना जीवन संवार लें. पुलुटस अकेडमी के निदेशक रागीब आलम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया. इंजीनियर शौकत ने शिक्षा कीअहमियत बतायी. कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि अभी आप का वक्त कीमती है. इसे इस्तेमाल कीजिये. शाम में हर हाल में दो घंटे पढें और प्रतिदिन स्कूल ज़रूर जाएं. कार्यक्रम को सफल बनाने मे ग्रामीण एहसान आलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा , कार्यक्रम के समापन से पहले संगठन द्वारा बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >