PURNIA : जदि तोर डाक शुने केउ ना आसे, तबे एकला चलो रे... के मधुर स्वर से गूंज उठी दुर्गाबाड़ी

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पूर्णिया शहर की भट्ठा दुर्गाबाड़ी में पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर पूर्णिया शहर की भट्ठा दुर्गाबाड़ी में पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर सर्वप्रथम मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ सभी ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान गुरुदेव विश्व प्रसिद्ध गीत ”एकला चलो” के मधुर गायन से पूरी दुर्गाबाड़ी ही गूंज उठी. देर रात्रि तक शहर के विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों द्वारा रवींद्र संगीत , नृत्य और कविता की प्रस्तुति दी गयी. संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम को चार चांद लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >