स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार आर्केस्ट्रा कलाकर की मौत

पूर्णिया

पूर्णिया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार आर्केस्ट्रा कलाकार की मौत हो गयी. सोमवार की देर शाम रामबाग में हुए सड़क हादसे में कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे जीएमसीएच पूर्णिया में इलाज के लिए लाया गया, जहां स्थिति बिगड़ते देख उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक सदर थाना क्षेत्र के रामबाग निवासी अशोक कुमार 42 वर्ष बताया गया है. मृतक मूल रूप से डगरूआ थाना क्षेत्र के सौरा सगुनिया के रहने वाला था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के दोस्त सागर साह ने बताया कि अशोक कुमार आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट थे. इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वे बाइक से रामबाग स्थित घर से निकले थे और बाजार जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे. इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां थी. दुर्घटना होने का बाद वे सभी स्कॉर्पियो छोड़ भाग निकले. जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे. आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट को खून से लपथप पाया. कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे. इसके बाद इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई. सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो के चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >