जमीन विवाद और किशोरी अपहरण में एक-एक अभियुक्त गिरफ्तार

दोनों गिरफ्तार नामजद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

केनगर. दो अलग-अलग मामले में केनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में थाना क्षेत्र के ही झुन्नी कला पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित झुन्नी कला बालू घाट निवासी योगानंद यादव तथा थाना क्षेत्र के ही झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित बेगमपुर बिन्द टोली निवासी चंदुल कुमार है. उन्होंने बताया कि योगानंद यादव के विरुद्ध गांव के ही वादी झुन्नी कला पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित झुन्नी कला बालू घाट निवासी सह वर्तमान वार्ड सदस्य तुलबुली दास के पुत्र उमेश दास ने सड़क निर्माण से पूर्व हुए जमीन विवाद एवं मारपीट मामले में 5 फरवरी 2025 को आवेदन देकर योगानंद यादव एवं अन्य लोगों समेत कुल 11 लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 29/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जबकि चंदुल कुमार एवं अन्य समेत कुल 6 लोगों के विरुद्ध बेलारिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या- 4 स्थित बेलारिकावगंज पंचू टोला निवासी ने 7 जून 2025 को अपनी एक 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में कांड संख्या 133/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों गिरफ्तार नामजद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >