इंटर में फिर बेटियां का ही रहेगा जलवा, पूर्णिया की तीन छात्राओं का हुआ टॉपर वेरिफिकेशन

इंटर में फिर बेटियां का ही रहेगा जलवा

पूर्णिया. इंटर में इस बार फिर पूर्णिया की बेटियां परचम लहरायेंगी. बोर्ड की ओर से पूर्णिया की तीन छात्राओं का टॉपर वेरिफिकेशन होने से यह चर्चा होने लगी. इनमें वर्ष 2024 की मैट्रिेक टॉपर तन्नू कुमारी भी शामिल है. इंटर परीक्षा के तीनों संकाय विज्ञान, आर्ट्स व कॉमर्स से छात्राएं ही जिले से टॉपर होने की प्रबल दावेदार है. तीनों संकाय में पूर्णिया से जिन छात्राओं की बोर्ड से बुलाहट आयी है, वे तीनों छात्राएं एक ही विद्यालय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की ही छात्राएं हैं. जिले की होनहार छात्रा तन्नू कुमारी को बिहार बोर्ड मुख्यालय से टॉपर वेरिफिकेशन के लिए 20 मार्च को बुलावा आया था. यह प्रक्रिया बिहार बोर्ड की एक मानक कार्यप्रणाली है. जहां परिणाम जारी करने से पहले संभावित टॉपर्स का साक्षात्कार लिया जाता है. जब भी कोई छात्र-छात्रा राज्य की मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्थानों पर होते हैं तो बोर्ड में उनकी योग्यता की पुष्टि करने के लिए बुलाया जाता है. इसमें मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं से छात्र की लिखावट का मिलान किया जाता है. अनुभवी शिक्षकों का एक पैनल छात्र से उनके विषयों से संबंधित सवाल पूछते है. छात्र या छात्रा की तार्किक क्षमता और विषय पर पकड़ को परखा जाता है. इन्हीं सब जांच से संभावित टॉपर को गुजरना पड़ता है. इधर तन्नू कुमारी को बोर्ड से कॉल आने के बाद उनके परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है. तन्नू के गुरु विद्या अर्जने कोचिंग सेंटर के निदेशक आशीष वर्मा ने बताया कि तन्नू केवल जिले का नाम रौशन करेगी बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल करेगी. शिक्षक श्री वर्मा ने बताया कि तन्नू वर्ष 2024 में भी मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर रही है और अब इंटर परीक्षा के आर्ट्स संकाय में भी टॉपर होने की उम्मीद जग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >