जानकीनगर. सहायक विद्युत अभियंता बनमनखी मिंटू रजक ने बताया कि बकायेदारों का अब धड़ल्ले से बिजली कनेक्शन काटा जाएगा. कनीय अभियंता बनमनखी वन अजित कुमार, कनीय अभियंता बनमनखी टू रणजीत कुमार देव एवं कनीय भियंता बडहाराकोठी प्रभात कुमार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कर विच्छेदित उपभोक्ताओं एवं मीटर बायपास अथवा टोंका फंसाकर बिजली चोरी करने वाले को रंगे हाथ पकड़ कर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना वसूली करने का निर्देश दिया. राजस्व संग्रह को लेकर सभी मीटर रीडर को ससमय बिलिंग करने और स्पाट पेमेंट लेने का भी निर्देश दिया गया है. सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों से भी बकाया भुगतान लेने का निर्देश दिया है.सहायक अभियंता एनसीसी आकाश पाण्डेय को युद्धस्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने तथा आने वाली कठिनाई का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है. उन्होने बताया कि शनिवार से लगातार विशेष छापेमारी भी चलाया जा रहा है.
बड़े बकायेदारों व बिजली चोरी पर अब विभाग की सख्ती

बड़े बकायेदारों व बिजली चोरी पर अब विभाग की सख्ती
Copied link
जानकीनगर