नीति आयोग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णिया के डीएम को किया सम्मानित

पूर्णिया

पूर्णिया. नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विगत वर्ष आयोजित ‘संपूर्णता अभियान’ की सफलता के लिए पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम अंतर्गत 6 में से 6 इंडिकेटर्स के सैचुरेट करने के लिए गोल्ड मेडल एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत 6 में से 5 इंडिकेटर्स के सैचुरेट करने के लिए सिल्वर मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. संपूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी जिला पूर्णिया के सभी छह संकेतकों जिनमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण,बच्चों का टीकाकरण, पोषाहार वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, स्कूलों में बिजली कनेक्शन और किताबों का ससमय वितरण शामिल है. वहीं आकांक्षी प्रखंड बायसी और श्रीनगर में भी 5 संकेतकों जिनमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच तथा जीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड का आवंटन शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >