दहेज की खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति समेत चार को जेल

मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड एक में शनिवार को दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका मधुबनी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बाबू राम साह के बेटे मोहित कुमार की पत्नी सुमन कुमारी बताया गया है.

मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की घटना पूर्णिया. मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड एक में शनिवार को दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका मधुबनी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी बाबू राम साह के बेटे मोहित कुमार की पत्नी सुमन कुमारी बताया गया है. मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर पति, सास-ससुर और दादी सास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मृतका के पिता मीरगंज के नंद किशोर साह ने बताया कि 7 माह पूर्व गत वर्ष 25 नवंबर को उन्होंने धूमधाम से अपनी बेटी सुमन की शादी मोहित कुमार से की थी. उस समय उन्होंने 4 लाख रुपये और जेवर दहेज में दिये थे. शादी के 2 महीनों तक सब कुछ ठीक रहा. इसके बाद बेटी के ससुराल वालों ने छोटी-बड़ी मांग शुरू कर दी. उन्होंने किसी तरह दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी की. पिछले एक महीने से दामाद और ससुराल वाले 2 लाख रुपये और एक सिलाई मशीन की मांग कर रहे थे. इसके लिए वे लोग उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. फोन पर बेटी ने अपने साथ हो रहे ज्यादती की बात बताई थी. शनिवार को अचानक बेटी के ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी है. जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो सुमन कुमारी का शव कमरे के बेड पर पड़ा था. गले पर गहरे दाग और शरीर पर मारपीट के निशान थे. इसके बाद उन्होंने मधुबनी थाना की पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी. पुलिस के आने की बात सुनकर दामाद, सास-ससुर और ददिया सास भागने लगे, जिन्हें हम सभी मायका वालों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >