भवानीपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर के प्रसव कक्ष में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए बेबी वार्मर मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.. यह आधुनिक चिकित्सा उपकरण नवजात शिशुओं के शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे ठंड के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव संभव हो पाता है. बेबी वार्मर में लगे तापमान सेंसर के माध्यम से शिशु के शरीर का तापमान लगातार मॉनिटर किया जाता है और आवश्यकता अनुसार स्वतः ही गर्मी को नियंत्रित किया जाता है. इसमें लगा हीटिंग सिस्टम क्वार्ट्ज तकनीक के जरिए गर्मी उत्पन्न करता है, जबकि परावर्तक तंत्र उस गर्मी को सीधे शिशु तक पहुंचाने का कार्य करता है. इसके अलावा, किसी भी असामान्य स्थिति में अलार्म प्रणाली तुरंत संकेत देती है, जिससे समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप संभव हो सके. स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, यह मशीन खासकर कमजोर और समय से पहले जन्मे शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है. प्रसव कक्ष में इस सुविधा के शुरू होने से नवजात शिशुओं की सुरक्षा और देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है. एएनएम मंजू कुमारी ने बताया इस मशीन के उपलब्ध होने से बच्चों को आवश्यकता अनुसार तापमान दिया जाता है जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहता है.
प्रसव कक्ष में बेबी वार्मर मशीन की सुविधा से नवजात शिशु सुरक्षा हुई सुदृढ़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर
