बीकोठी. प्रखंड के भटोत्तर गांव से करीब 500 मीटर पश्चिम सड़क किनारे गड्ढे से एक नवजात शिशु मिला है. इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी द्वारा चाइल्ड लाइन पूर्णिया व दत्तक ग्रहण संस्थान के कर्मियों को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार, भटोत्तर गांव निवासी मो नोरेज आलम सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मजदूरी करने जा रहा था. रास्तें में बच्चे के रोने की आवाज आयी. नजदीक जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची गड्ढे में छटपटा रही थी. मो नोरेज ने बच्चे को उठाकर बगल की महिला शबनम खातून को बच्चा सौंप मजदूरी करने चला गया. इधर, बड़हरा थाना पुलिस को सूचना मिलने पर महिला व बच्चे को पीएचसी लाया गया. पीएचसी में बच्चे का आवश्यक उपचार कर चाइल्ड लाइन पूर्णिया को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पूर्णिया से पहुंचे चाइल्ड लाइन व दत्तक ग्रहण संस्थान के टीम में शामिल मो.असगर, कुमार सागर, एएनएम लाली कुमारी, एएनएम रंजू कुमारी एएनएम तथा प्रवेश कुमार रजक को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार ने नवजात को सौंप दिया. बच्चे की आवश्यक देखरेख व हस्तगत कराने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अजय कुमार, एएनएम रिकू कुमारी, पिकी कुमारी,डॉक्टर दीपक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक तोफिस कमर का योगदान सराहनीय रहा. फोटो. 3 पूर्णिया 47- नवजात शिशु के साथ अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
