जीएलएम कॉलेज में यूजी में नये विषय की शुरू होगी पढ़ाई : डॉ प्रमोद भारतीय

प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस समारोह में कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की

– प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस समारोह में कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की

प्रतिनिधि, बनमनखी . गोरेलाल मेहता कॉलेज, बनमनखी में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात् अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक, संवैधानिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल हमें अधिकार प्रदान करता है बल्कि कर्तव्यों के निर्वहण की भी प्रेरणा देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, सेवा एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनायें. उन्होंने कॉलेज की निरंतर प्रगति एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि जीएलएम कॉलेज को विश्वविद्यालय विस्तार केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. इसके अतिरिक्त स्नातक स्तर पर अतिरिक्त विषयों की पढ़ाई प्रारंभ की गई है जिससे विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज को पेपरलेस कॉलेज के रूप में विकसित करने हेतु डिजिटल प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है. काॅलेज में शीघ्र स्नातकोत्तर स्तर पर भी अध्यापन प्रारंभ होने की बात कही. इस अवसर पर काॅलेज के प्राध्यापक डाॅ. रमीज अहमद, डाॅ. कौशल किशोर प्रसाद, डाॅ. चन्द्रभूषण, डाॅ. चान्दनी कुमारी, डाॅ. आनन्द सागर के साथ काॅलेज के अर्थपाल डाॅ. रणविजय कुमार भी उपस्थित थे.इस संपूर्ण कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन बाबुल कुमार शर्मा ने किया.समारोह में प्रधान सहायक सुबोध कुमार साह, उनके साथ समस्त कर्मचारी जीवछ कुमार, किशोर कुमार, अमरेन्द्र मेहता, सरोज राम, वकील साह, काजल आदि उपस्थित रहे.

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

इसके पश्चात् कॉलेज में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता पाठ, रंगोली, पेंटिंग तथा प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इन कार्यक्रमों में भूमिका, चान्दनी, सुप्रीता, पलक, मनीषा, मुस्कान, संस्कृति, नंदिता, श्रेया, सिमरन, स्वीटी, मोसर्रत, सुमित एवं रोहित सहित अनेक छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभायी. कार्यक्रम का सशक्त एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन कॉलेज की छात्राओं अदिति कुमारी एवं सोनम कुमारी ने किया. अग्रणी छात्रों में आयुष कुमार, पूर्व छात्रों में अनिकेत कुमार, मनीषा गुप्ता, सुप्रिया, अनु चौधरी आदि उपस्थित थे.

फूड स्टॉल मुख्य आकर्षण

इस अवसर पर विद्यार्थियों में उद्यमशीलता एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु छात्रों द्वारा लगाए गए खाद्य स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. इन स्टॉलों का संचालन मेहबिस, साक्षी, नेहा, आरती, मुस्कान, ऋतु, सलोनी, स्नेहा, मोसर्रत एवं रेशमा ने किया .

कवि सम्मेलन का भी आयोजन

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें विख्यात कवियों ने भाग लेकर देशभक्ति, सामाजिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित अपनी कविताओं का पाठ किया.

छात्रों को किया गया पुरस्कृत

समारोह के दौरान कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनके सामाजिक सेवा कार्यों एवं अनुकरणीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया. साथ ही कॉलेज के राष्ट्रीय कैडेट कोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को भी उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना के लिए प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >