डॉ जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें लायेंगी : नूतन गुप्ता

नूतन गुप्ता बोलीं

पूर्णिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पुनः डॉ दिलीप जायसवाल की ताजपोशी पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉक्टर जायसवाल के नाम की घोषणा होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि एक बार फिर डॉक्टर जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. पटना के बापू सभागार में आयोजित बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की. इससे पार्टी पहले की तुलना में ओर भी मजबूती के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी. भाजपा नेत्री श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर श्री जायसवाल के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें लाएगी और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्री जायसवाल सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर श्री जायसवाल पार्टी संगठन को सशक्त करने की भूमिका अदा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >