पूर्णिया. जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में पिछले दिनों हुए दो दिवसीय 44 वां पूर्णिया जिला एथलेटिक्स मीट 2026 में बालिका वर्ग अंदर 18 के तहत पूर्णिया की बेटी नव्या ने गोल्ड मेडल हासिल किया. अपनी खेल प्रतिभा के बल पर नव्या ने ””””शॉट पुट’ और ‘डिस्कस थ्रो’ दोनों में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया. प्रतियोगिता के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने नव्या को अलग-अलग दोनों पदक और प्रमाण पत्र हस्तगत कराया. नाव्या ग्रीन पूर्णिया के सदस्य संजीव मिश्रा की बेटी है. नव्या की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि पूर्णिया में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जिला एथलेटिक्स संघ इन प्रतिभाओं को पहले ढूंढता है फिर उसे तराशता है. नव्या की इस बड़ी उपलब्धि के लिए जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक एवं ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डा. ए. के. गुप्ता, संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया एवं सचिव एम एच रहमान ने बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.नाव्या अब आगामी 10 जून से पटना में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरेगी.
एथलेटिक्स में पूर्णिया की नव्या ने झटके दो-दो स्वर्ण पदक,
पूर्णिया
