बीमारियों से बचाव को लेकर नगर पंचायत ने करायी फॉगिंग

भवानीपुर

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर की ओर से गुरुवार की संध्या क्षेत्र में डेंगू एवं मच्छर जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया गया. हाल के दिनों में क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. पूर्व वर्षों में भी बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी से प्रभावित हो चुके हैं, ऐसे में इस बार भी संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों के बढ़ते असर से हर घर में डर का माहौल है. लोग आशंकित हैं कि कहीं फिर से पिछले वर्षों जैसी स्थिति उत्पन्न न हो जाए. ऐसे में नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग कार्य से लोगों ने राहत महसूस की है. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार मृगेश ने बताया कि डेंगू एवं मच्छर के काटने से व्यक्ति में तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, हड्डियों व जोड़ों में दर्द तथा भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. समय पर इलाज नहीं मिलने की स्थिति में यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है. उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में डेंगू की जांच की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है. यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं, ताकि समय रहते उचित उपचार दिया जा सके. डॉ. मृगेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें, कूलर की नियमित सफाई करें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें. जागरूकता और सतर्कता से ही इस बीमारी से बचाव संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >