जनसुराज में शामिल हुए मुस्तफ़ा जमाल

श्री जमाल को जनसुराज की नई जिम्मेदारी सौंपी है.

पूर्णिया. प्रशांत किशोर द्वारा चलाए जा रहे जनसुराज राज्य अभियान समिति में पूर्णिया के मुस्तफ़ा जमाल रजा खास तौर पर शामिल किये गये हैं. जनसुराज में बेहतर कार्य को लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने श्री जमाल को जनसुराज की नई जिम्मेदारी सौंपी है. मुस्तफ़ा जमाल ने यहां बताया कि जनसुराज ने हम पर जो विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी हैं, हम उस पर खरा उतरने की कोशिश पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि वे जनसुराज के विचारों को आम जनमानस तक ले जाएंगे ताकि बिहार को और विकसित किया जा सके. रुस्तम खान, सन्नी वसिम, डा. गाजी सारिक, डा. कृष्णमोहन, शहनवाज आलम,शाह इमरानुल हक आदि बधाई देने वालों में शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >