हमें हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों का सम्मान करना चाहिए : पप्पू यादव

जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चकमका गांव में आयोजित ‘पैग़ाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस’में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शिरकत की.

पैगाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए सांसद

पूर्णिया. जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चकमका गांव में आयोजित ‘पैग़ाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस’में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शिरकत कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानवता के मूल्यों को साझा किया. यह कार्यक्रम ईशा मुखिया के दरवाजे के सामने आयोजित की गयी थी, जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में समाज को सबसे ज्यादा जरुरत है मोहब्बत और इंसानियत की बात करने की. उन्होंने कहा कि नफरत, भेदभाव और हिंसा से देश और समाज कमजोर होता है, जबकि प्यार, सहिष्णुता और भाईचारा एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं. हमें हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोगों के साथ सम्मान और इंसानियत के साथ पेश आना चाहिए. यही बाबा साहेब आंबेडकर और गांधी जी का सपना था. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग, गांव के सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे. सभी ने सम्मेलन के उद्देश्य की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.पप्पू यादव ने इस पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि वे हमेशा समाज में एकता, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने वाले कार्यों में साथ खड़े रहेंगे. इस मौके पर ईसा मुखिया, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, बनमनखी प्रतिनिधि शालिग्राम ऋषिदेव, आलोक अकेला, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >