सूबे में महिलाओं की सुरक्षा पर सांसद ने उठाए सवाल

कहा- असुरक्षित महसूस कर रही हैं बिहार की बेटियां

कहा- असुरक्षित महसूस कर रही हैं बिहार की बेटियां पूर्णिया.सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का मुद्दा लोकसभा में जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में महिला के साथ हुई कथित अमानवीय घटना को ‘दरिंदगी की पराकाष्ठा’बताते हुए कहा कि बिहार की बेटियां आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. सांसद ने सदन में कहा कि नालंदा की घटना ने न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को अर्धनग्न कर सड़कों पर घसीटा गया, उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और पूरी घटना का वीडियो वायरल किया गया, जो बेहद शर्मनाक और दर्दनाक है. सांसद पप्पू यादव ने अपने वक्तव्य में केवल नालंदा की घटना तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि पूर्णिया और सीमांचल के कई इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के डगरुआ, भवानीपुर, बड़हरा और आसपास के क्षेत्रों में भी महिलाओं के साथ गंभीर घटनाएं सामने आयी हैं, लेकिन पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है. पप्पू यादव ने सदन में कहा कि जब एक महिला या बच्ची के साथ ऐसी बर्बरता होती है, तो उसका दर्द सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द बन जाता है. उन्होंने कहा कि अब बिहार की महिलाओं में डर का माहौल है और यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है.सांसद पप्पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के लिए स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था की जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिले और समाज में कड़ा संदेश जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >