सांसद ने की शोकाकुल परिवारों को 10-10 हजार रुपये की मदद

धमदाहा प्रखंड

पूर्णिया. जिले के धमदाहा प्रखंड के किशनपुर बलुआ पंचायत के सखुआ टोला वार्ड नंबर 04 में रविवार की सुबह शराब से लदे एक वाहन ने दो मासूम बेटियों की जान ले ली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोनों मृतक परिवारों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही उन्होंने घायल बच्चे के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने की भी घोषणा की. सांसद ने दोनों मृतक के कब्र पर जाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि भी दी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला शराबबंदी के नाम पर माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का नतीजा है. पप्पू यादव ने घटना को बिहार सरकार की नाकामी और नीतीश कुमार की जिद्दी शराबबंदी नीति का घातक परिणाम बताया.उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों का जीवन बर्बाद कर रही है. राजस्व घटा, अपराध बढ़ा, और शराब माफिया बेखौफ होकर गरीबों की बेटियों तक को रौंदने लगे हैं, क्योंकि उन्हें पुलिस-प्रशासन का संरक्षण हासिल है. सांसद ने इस घटना को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने बिहार सरकार से दोनों पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी अपील की.पीड़ित परिवारों ने सांसद को बताया कि घटना धमदाहा थाना क्षेत्र की है, लेकिन मौके पर कार्रवाई के लिए भवानीपुर थाना की पुलिस पहुंची. इससे साफ है कि स्थानीय पुलिस शराब माफियाओं को बचाने में जुटी है. इस मौके पर प्रतिनिधि मो पप्पू मुखिया, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, भगवान पंडित, विजय यादव, मो सोयेब, शोभा यादव, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, मो मतो मुखिया छैला यादव, संगम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >