सड़क हादसे में युवक की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर दुर्गा स्थान संथाली टोला पहुंचकर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक अजय उरांव के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की.

पूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर दुर्गा स्थान संथाली टोला पहुंचकर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक अजय उरांव के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. परिजनों ने बताया कि अजय उरांव की शादी अभी मात्र आठ महीने पहले ही हुई थी. ऐसे में उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपये की तत्काल नकद सहायता प्रदान की. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अजय का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत दुखद है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस पीड़ित परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें. हम पूरी तरह से इस परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, अनिल उरांव, श्याम यादव, मो. समिउललाह, करण यादव, नितेश गुप्ता, प्रियांशु मंडल ,राहुल मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >