सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों से मिले सांसद

धमदाहा

धमदाहा. पूर्णिया जिले के धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी नागो शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू शर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है. इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन गहरे सदमे में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया. सांसद ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं और समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति हैं. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने मृतक की पत्नी को 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में मदद के लिए तत्पर रहेंगे. सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की. साथ ही उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया. मुख्य रूप से जिला परिषद मो नोशाद, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, विजय यादव, मो सोयेब आलम, छोटू ठाकुर, करण यादव, प्रियांशु मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >