पूर्व शिक्षिका के निधन से शोक

जानकीनगर

जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 09 निवासी 74 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका शांति देवी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी. वह लंबे समय से बीमार चल रही थी.वह अपने पीछे दो पुत्र सहित पोता-पोती से भरा-पूरा परिवार पीछे छोड़ गयी.उनके निधन की खबर मिलते ही नाते-रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं आसपास इलाके लोगों का अंतिम दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा है. इस मौके पर मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज भूषण, अशोक यादव, अरविंद यादव, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव, उपेन्द्र यादव, अवधेश यादव,शिक्षक तरूण पासवान,मनिषि मुन्ना, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव यादव,निकेत यादव आदि ने संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >