केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी : असित नाथ तिवारी

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया.

पूर्णिया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि फसलों के दाम मांगने पर किसानों की राह में कील और कांटे बिछाये जाते हैं, जीप से रौंद दिये जाते हैं, आत्महत्या के लिए मजबूर किये जाते हैं, लेकिन फसलों के उचित दाम नहीं दे पाते हैं. कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि वह सड़क से सदन तक किसानों के समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की लड़ाई लड़ेगी और किसानों को उनका हक दिला कर रहेगी. श्री तिवारी बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी जी ने सत्ता में आते ही जून 2014 में किसानों को समर्थन मूल्य के ऊपर दिया जाने वाला 150 रुपये का बोनस बंद करा दिया. दिसंबर 2014 से एक के बाद एक किसानों की जमीनों के उचित मुआवजा कानून को खत्म करने वाले तीन अध्यादेश लाये गये. सुप्रीम कोर्ट में छह फरवरी 2015 को शपथ पत्र दिया कि किसानों को लागत के 50% ऊपर समर्थन मूल्य नहीं दिया जा सकता, नहीं तो बाजार खराब हो जायेगा अर्थात जुमलानाथन ने स्वामीनाथन की सिफारिशों को कूड़ेदान में फेंक दिया. इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जयवर्द्धन सिंह, प्रेम रॉय, जिला प्रवक्ता जवाहर किशोर रिंकू यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >