अपना भवन रहते निजी भवन में चल रहा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

केनगर

केनगर. केनगर प्रखंड अंतर्गत बनभाग चूनापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में एमएसडीपी योजना के तहत निर्मित केंद्र संख्या 43 महावीर ऋषि टोला निजी भवन में संचालित हो रहा है. वही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नगर अमृता वर्मा ने बताया कि उस वार्ड का मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र गलत जगह बन गया है . उस वार्ड में सेविका की बहाली नहीं हुई है. जैसे एलएस द्वारा जानकारी हुई है. ऐसे हम विभाग से पता करते हैं .इधर, जमीन दान देने वाले मोहम्मद आलम ने बताया कि मेरे पिता मोहम्मद हबीब ने नेक मकसद से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अपनी जमीन दान दी थी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मॉडल केंद्र में पठन-पाठन और अन्य सरकारी सेवाएं शुरू की जाएं, ताकि सरकारी राशि और दान की गई जमीन का सदुपयोग हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >