अग्निशमन विभाग ने कसी कमर, मॉकड्रिल से जागरूकता पर जोर

अग्निशमन विभाग ने कसी कमर

अमौर. गर्मी के मौसम में अगलगी से बचाव को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में दलमालपुर पंचायत, खरहिया पंचायत एवं धुरपैली पंचायत के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर मॉकड्रिल के माध्यम से एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया. जानकारी देते हुए अग्नि चालक सुशील कुमार, अग्निक सुगंध पासवान, हरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में शिक्षित करना है. विभाग का मानना है कि यदि लोग जागरूक हों, तो आए दिन होने वाली अगलगी की बड़ी आपदाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है या समय रहते उन पर काबू पाया जा सकता है.अमौर थाना के अग्निशमन दस्ते द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को आग लगने पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन दिया. ग्रामीणों को बताया गया कि रसोई गैस या अन्य कारणों से आग लगने पर घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लें.आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करने और घरेलू संसाधनों जैसे गीला बोरा, बालू आदि का उपयोग करने की विधि बतायी गयी.वही टीम ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर जाकर लोगों को क्या करें और क्या न करें के बारे में विस्तार से समझाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >