अग्निशमन सेवा सप्ताह : अस्पतालों में मॉकड्रिल व फायर ऑडिट

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल के अवसर पर मंगलवार को बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई. पहले दिन अनुमंडल अस्पताल बनमनखी एवं महावीर चेरिटी हॉस्पिटल में मॉकड्रिल और फायर ऑडिट का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्टाफ नर्सों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.विशेष रूप से ऊंची इमारतों में आग लगने पर सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लेते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है.मॉकड्रिल के माध्यम से अस्पताल कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी दुर्घटना के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय कुमार, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी रंजन कुमार, उपाधिक्षक अभिषेक आनंद, रंधीर कुमार, अंशु भारती, ज्योति सुमन,प्रधान अग्निक अजय कुमार, अग्निक प्रह्लाद कुमार, संगीता कुमारी, अग्निशामक चालक कुमार विजेंद्र सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >