महावीर सुरेका जी के निधन पर विधायक ने जताया दुख

बनमनखी निवासी जनसंघ से भाजपा की यात्रा तय करने वाले महावीर सुरेका के निधन पर पार्टी और समाज में शोक की लहर है.

पूर्णिया. बनमनखी निवासी जनसंघ से भाजपा की यात्रा तय करने वाले महावीर सुरेका के निधन पर पार्टी और समाज में शोक की लहर है. इस दुखद अवसर पर विधायक विजय खेमका ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक सच्चे अभिभावक को खो दिया है. उनका इस तरह असमय जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है. वे न केवल एक समर्पित कार्यकर्ता थे, बल्कि संगठन के स्तंभ के रूप में सदैव सक्रिय रहे. दिवंगत महावीर सुरेका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और बनमनखी व पूर्णिया क्षेत्रों में संगठन को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही. वे संगठन के लिए एक गर्जन की तरह मार्गदर्शन करते रहे और भाजपा के विस्तार में उनका योगदान अमूल्य रहा. उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >