भक्त मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर

पूर्णिया. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, पूर्णिया में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण से परिपूर्ण भक्त मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजय खेमका ने शिरकत की. रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस ने जहां आत्मा की खोज को जीवन का लक्ष्य बताया, वहीं स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाया. श्री खेमका ने कहा कि पूर्णिया रामकृष्ण मिशन परिसर में एक नया भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मिशन के निर्माण कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. मिलन समारोह में मिशन समिति के सदस्य, स्थानीय भक्तगण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >