जीएमसीएच की कुव्यवस्था पर बिफरे विधायक, स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

पूर्णिया. रूपौली विधानसभा के निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की बेहद दयनीय स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखा है. विधायक शंकर सिंह ने बताया कि गत 21 अप्रैल को कुशाहा निवासी मो. शमीम की 13 वर्षीय पुत्री खाना बनाते समय उबलती कढ़ाई पर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयी थी. गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण परिजनों ने रात एक बजे उन्हें फोन कर मदद की गुहार लगायी. विधायक शंकर सिंह ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर जब बर्न वार्ड का निरीक्षण किया, तो वहां की हालत देखकर वो स्तब्ध रह गये. न सफाई थी, न चादर और न पीने का पानी.सबसे शर्मनाक बात यह कि बर्न वार्ड में एक भी एसी नहीं था. उन्होंने बताया कि जीएमसीएच परिसर में नया भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, फिर भी सैकड़ों मरीज आज भी पुराने जर्जर भवन में गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं. विधायक ने जीएमसीएच के नये भवन में तुरंत मरीजों को स्थानांतरित करने, बर्न यूनिट सहित सभी वार्डों में एसी, साफ-सफाई, स्वच्छ चादर और पीने के पानी की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराये जाने की मांग की है. साथ ही लापरवाह चिकित्सकों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >