यूजी प्रथम सेमेस्टर के एडमिट कार्ड में त्रुटियों के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी

पूर्णिया विवि के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड में त्रुटियों के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी है.

जल्द विशेष परीक्षा लेने की पूर्णिया विवि ने की घोषणा, 9 व 15 अप्रैल की परीक्षा अब 12 व 16 को होगी पूर्णिया. पूर्णिया विवि के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड में त्रुटियों के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी है. इसे लेकर पूर्णिया विवि ने जल्द विशेष परीक्षा लिये जाने की घोषणा की है. साथ ही 9 अप्रैल व 15 अप्रैल की परीक्षा अब 12 व 16 को ली जायेगी. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह की ओर से जारी अधिसूचना मीडिया को उपलब्ध करायी है. इसके अनुसार 7 अप्रैल को जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गयी है, उनकी परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. साथ ही 9 अप्रैल की परीक्षा अब 12 अप्रैल को और 15 अप्रैल की परीक्षा 16 अप्रैल को होगी. इधर, बुधवार को भी दूसरी पाली में कुछ परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति विशेष तौर पर महसूस की गयी. इसके पीछे का कारण भी एडमिट कार्ड की त्रुटि बतायी गयी. शिकायत है कि निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा कार्यक्रम में भिन्नता है. जिन छात्रों ने एडमिट कार्ड के परीक्षा कार्यक्रम को अनुसरण किया है, उनकी परीक्षा छूट गयी है. जो परीक्षार्थी वेबसाइट से डाउनलोड परीक्षा कार्यक्रम का अनुसरण कर रहे हैं, उन्हें इस प्रकार की परेशानी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >