अग्निपीड़ितों की मंत्री लेशी सिंह ने की मदद

धमदाहा

धमदाहा. धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन लोगों केघर जलकर राख हो गये थे. इस घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा विधायक सह मंत्री लेशी सिंह ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की. उन्होंने बर्तन, चावल, साड़ी आदि घरेलू सामग्री सहायता के रूप में दी. इस मौके पर नगर अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू जितेंद्र मुखिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू जयसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी, भाजपा नेता छोटू कुमार, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद नंदन कुमार आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया . मंत्री लेशी सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा और उनके रहने के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >