एनएच पर विक्षिप्त की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत

डिवाइडर से टकरा स्कॉर्पियो पलटी, चोटिल हुए सवार लोग

– डिवाइडर से टकरा स्कॉर्पियो पलटी, चोटिल हुए सवार लोग पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया-कटिहार एनएच 131 पर रानीपतरा टीवीएस शोरूम के समीप शनिवार की देर रात्रि पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पूर्णिया से कटिहार की तरफ जा रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई . जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार लोगों को हल्की चोटें आयी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति सड़क किनारे टहल रहा था जो अचानक सड़क के बीचो-बीच आ गया. उसको पूर्णिया से कटिहार की तरफ जा रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार ठोकर मार दी जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर एनएचएआई के 1033 एम्बुलेंस में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया . दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >