बजरंगदल पूर्णियां ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद्

पूर्णिया. विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर केंद्र का ध्यानाकर्षण किया है. ज्ञापन में अलग-अलग पूरे देश में हो रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसके कारण राष्ट्रीय सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है. मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक गुड्डू पटेल, विहिप जिलामंत्री राणा गौतम सिंह, विहिप बजरंगदल के जिला उपाध्यक्ष रविरंजन यादव, जिला समरसता प्रमुख अभयजीत कुमार, जिला मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख आनंद पाण्डेय, नगर मंत्री दीपक यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >