पर्शियन विषय में पीजी पढ़ाई शुरू करने को वीसी को दिया ज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर पर्शियन विषय की पढ़ाई शुरू करने को लेकर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. बाद में उन्होंने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र पर्शियन विषय में उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं, लेकिन सुविधा के अभाव में उन्हें पटना, अलीगढ़ या अन्य विश्वविद्यालयों की ओर जाना पड़ता है. इससे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक दबाव पड़ता है, जो कई बार उनकी पढ़ाई में बाधा बनता है. अगर यह विषय पूर्णिया विश्वविद्यालय में शुरू होता है, तो यह छात्रों के लिए राहत होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि छात्रहितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्शियन विषय की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ की जाए, आवश्यक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और विभागीय ढांचे को विकसित किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >