पूर्णिया. शिवपुरी सत्संग मंदिर प्रांगण में रविवार को साप्ताहिक सत्संग के बाद संत सद्गुरू महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट शिवपुरी की बैठक संरक्षक अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार की अध्यक्षता एवं सचिव अखिलेश मंडल के नेतृत्व में हुई . आगामी 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले गुरु जयंती कार्यक्रम पर विचार किया गया. 30 अप्रैल को शिवपुरी सत्संग मंदिर में गुरु जयंती पर सुबह 6 बजे भव्य प्रभातफेरी निकाली जाएगी. तत्पश्चात गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित होगी. अररिया आश्रम के पूज्य राजनाथ बाबा द्वारा प्रवचन के कार्यक्रम एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण व भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में ट्रस्टी अखिलेश मंडल, पवन कुमार पोद्दार, अशोक कुमार आलोक,भद्रेश्वर मुखिया, शंभु नाथ ठाकुर, सोनेलाल गुप्त, शंभू प्रसाद सिंह, विजय प्रसाद साह, सर्वोत्तम कुमार भगत, शशिकला देवी, संतलाल शरणागत, रानी देवी,उषा देवी, शिवनारायण जयसवाल, विकास कुमार, साधना देवी विकास कुमार अशोक कुमार, श्यामल किशोर यादव ने भाग लिया.
गुरु जयंती को लेकर शिवपुरी सत्संग मंदिर में बैठक
पूर्णिया
