हरदा के कवैया में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

मायका वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मायका वालों ने लगाया हत्या का आरोप पूर्णिया. मरंगा थाना अंतर्गत हरदा कवैया में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. जबकि महिला को इलाज के लिए ससुराल वाले जीएमसीएच लाया था. मृत महिला मनीष कुमार की 28 वर्षीया पत्नी जुगनू कुमारी बताया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. मृतका की मां संजुला देवी ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे उसके दामाद मनीष कुमार का फोन आया. मनीष ने कहा कि जुगनू को हार्ट अटैक आया है, हम उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं. जब हमलोग जीएमसीएच पहुंचे, तो जुगनू का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कहा कि महिला की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार, जुगनू की शादी पांच साल पहले मनीष के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी. शुरुआती कुछ समय सब ठीक रहा, लेकिन जैसे ही जुगनू ने दो बेटियों को जन्म दिया, ससुराल वालों का रवैया बदल गया. मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटी की सास, ननद और नंदोई अक्सर बेटा न होने के लिए न केवल प्रताड़ित करते थे, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. आज उसके मुंह पर तकिया दबाकर मार डाला गया. मां ने कहा कि जुगनू अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी. दोनों बेटियों के भविष्य के लिए वह आत्मनिर्भर होना चाहती थी. उसकी उसने रोते हुए कहा कि जुगनू ने मात्र तीन दिन पहले ही शारीरिक शिक्षक की भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नई किताबें खरीदी थीं. वह पढ़ाई में जुटी थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके अपनों के ही इरादे कुछ और हैं. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का खुलासा हो पाएगा. उन्होंने बताया कि परिजन के आवेदन और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >