प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

डगरूआ थाना

पूर्णिया. डगरूआ थाना क्षेत्र के कन्हारिया गांव में एक 23 वर्षीया विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. मृतका सचिन रॉय की पत्नी सुमिता देवी बताया गया है. घटना सोमवार की रात हुई. मृतका के पति सचिन रॉय जब शौच के लिए घर से बाहर गये तो इसी सूनेपन का फायदा उठाकर सुमिता ने गले में फंदा लगाकर झूल गई. जब सचिन घर लौटे तो पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गये. आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डगरूआ थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से आवेदन नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. सचिन और सुमिता की मुंबई में हुई थी मुलाकात मृतका की सास रानी देवी ने बताया कि सुमिता की यह दूसरी शादी थी. सचिन और सुमिता की मुलाकात मुंबई में हुई थी, जहां दोनों मजदूरी का काम करते थे. वहीं दोनों में प्यार हुआ और करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों अपने गांव कन्हारिया आकर रहने लगे. मृतका से एक छोटी बेटी भी है. बहरहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है. परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि सुमिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. हैरत की बात यह है कि ससुराल वालों को मृतका के मायके का सही पता तक नहीं मालूम है, इससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है. घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >