भवानीपुर. भवानीपुर अंचल में सीओ और आरओ की लंबी हड़ताल से प्रशासनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे थे, जिससे जमीन से जुड़े कई मामले लंबित थे. पहले बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन अब उसे निरस्त कर पूर्णिया के राजस्व अधिकारी सह कानूनगो मनोज कुमार राज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. बुधवार से पदभार संभालने के बाद लोगों को उम्मीद है कि दाखिल-खारिज, भूमि विवाद समेत अन्य कार्यों में तेजी आएगी. स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए जल्द व्यवस्था सुधार की उम्मीद जतायी है.
भवानीपुर अंचल का प्रभार मनोज कुमार राज ने संभाला
भवानीपुर अंचल
