एक सूत्र में बांधने का माध्यम है मन की बात : पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया

पूर्णिया. रविवार को बेलौरी, दुर्गापुल सतडोभ, महलदार टोला के बूथ संख्या 239 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’को सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपमहापौर पल्लवी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना. इस अवसर पर उपमहापौर ने कहा कि मन की बात देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करता है और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय-जैसे स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका—हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं. इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक सरकार की योजनाओं और विचारों को पहुंचाने में मदद मिलती है.कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले बूथ अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, अविनाश सिंह यादव, युवा मोर्चा के ललित कुमार, जितेंद्र मंडल, पूर्व वार्ड पार्षद विश्वजीत सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >