जनता के लिए प्रेरणा का स्रोत बना ‘मन की बात’ का कार्यक्रम: खेमका

पूर्णिया

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का कार्यक्रम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है. इसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि नरेंद्र मोदी अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को आमजन तक रेडियो के माध्यम से पहुंचाते हैं. इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को मन की बात के 133 वें एपिसोड को सुना. विधायक श्री खेमका ने कहा कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक बदलाव, नवाचार, जनसहभागिता और देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख किया. इससे देशवासियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है. उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है. इससे हमें देश की शक्ति, सामर्थ्य और सकारात्मक पहलुओं को जानने का अवसर मिलता है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर जनता के साथ कार्यकर्तागण हर माह नियमित रूप से मन की बात जरूर सुनें ताकि समाज में सकारात्मक संदेश और जनजागरूकता का विस्तार हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >