बैसा. मक्का का सीजन आते ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रखंड के ग्रामीण सड़कों पर मक्का सुखाने का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रखंड क्षेत्र के एसएच-99 मार्ग, किलपाड़ा से खातटोली गांव मार्ग, खपड़ा से सिंघिया मार्ग सहित अन्य ग्रामीण सड़कों पर बेरोकटोक मक्का सूख रहा है.इसके कारण आने-जाने वाले राहगीर को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर मक्का सूखाने के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हुए, हर साल प्रशासन सड़क पर मक्का नहीं सुखाने का दिशा-निर्देश जारी करता है, लेकिन फिर जैसे ही मक्का का सीजन आता है किसान सड़क पर ही मक्का सुखाने लगते हैं. मुख्यमार्ग के साथ-साथ गांव की पक्की सड़कें एवं बाजार की सड़कों पर बेरोक-टोक मक्के की फसल को सुखाने के चक्कर में कई बार आवागमन बाधित हो जाता है तो कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं.जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है.
हादसे को दावत दे रहा सड़कों पर सूख रहा मक्का
बैसा
